फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नेग लेने पहुंचे मंगलामुखियों ने दी गालियां

नेग लेने पहुंचे मंगलामुखियों ने दी गालियां

Sat, 15 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नेग लेने पहुंचे मंगलामुखियों ने दी गालियां
क्राइम - फोटो : demo
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर में बेटे की शादी के बाद नेग लेने पहुंचे मंगलामुखियों ने महिला को सबके सामने बेइज्जत किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की सुनवाई नहीं की। मंगलामुखियों को 11 हजार रुपये दिलवा दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी मधु द्विवेदी ने 27 जून को पुत्र की शादी की थी। जानकारी होने के बाद मंगलामुखी उनके घर नेग मांगने पहुंचे। 51 हजार रुपये की जिद की महिला के नहीं देने पर उसे जमकर भद्दी गालियां दीं। जब पुलिस ने सूचना दी तो मौके पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने भी मंगलामुखियों का ही साथ दिया।
विज्ञापन


महिला ने 11 हजार रुपये उधार लेकर उन्हें दिए। इसके बाद वो महिला को बुरा भला कहते हुए वहां से चले गए। महिला ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि रुपये देने के बाद भी नवविवाहित पुत्र व पुत्रवधु के सामने उन्हें जलील होना पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed