{"_id":"594c053d4f1c1b8f3e8b4672","slug":"141498154301-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने घर में घुसकर गवाह को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने घर में घुसकर गवाह को धमकाया
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
दरोगा पर जानलेवा हमला
- फोटो : demo pic
मैनपुरी। गांव कोसमा हिनूद में सराफ व्यापारी के साथ मारपीट व अपहरण के मामले में चश्मदीद गवाह पर दबाव बनाने के लिए बुधवार रात दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ घर में घुस गया। गवाह को बयान बदलने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर जब घर के बाहर लोग एकत्रित हुए तो पुलिस वहां से चली गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद में चार जून को सराफ राजू वर्मा निवासी मोहल्ला डालगंज के साथ दुकान में मारपीट की फिर उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद रिंकू कुलश्रेष्ठ व अन्य दुकानदारों ने सराफ को बचाया था। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस घटना का रिंकू प्रत्यक्षदर्शी है। बुधवार रात को मामले की विवेचना कर रहा दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचा। गाली गलौज और धक्का मुक्की करते हुए बयान बदलने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उक्त मामले में झूठा फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। शोर शराबा सुनकर जब ग्रामीण जाग गए तो पुलिस वहां से चली गई।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विवेचक उस पर जबरिया बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र दिया।