{"_id":"5f8aadc38ebc3e9bf3041a6d","slug":"14-year-old-boy-shot-dead-in-property-dispute-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में चलीं गोलियां, 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में चलीं गोलियां, 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल
Sun, 18 Oct 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को मकान के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच गोलियां चल गईं। घटना के दौरान गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरे की है। गांव के मुन्नालाल पुत्र सुखवासी लाल और देवराज पुत्र उजागर सिंह चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ ईंट-पत्थर चले। आरोप है देवराज के पुत्र उपेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान मुन्नालाल के 14 वर्षीय जितेंद्र उर्फ गोलू को गोली लग गई। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। गोलू की 10 वर्षीय छोटी बहन पिंकी और ताऊ रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। एसपी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।