फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर जानलेवा हमला

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर जानलेवा हमला

Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर जानलेवा हमला
फोटो-पी-1
विज्ञापन

कैप्शन-घायल मुनीष शर्मा

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर जानलेवा हमला
गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को कराया भर्ती, अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रबंधक को नयति अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा बुधवार की रात मंदिर की आरती होने बाद लगभग 10:30 बजे बाइक से रमणरेती स्थित फोगला आश्रम के पीछे पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप के रास पंडाल स्थित आवास पर जा रहे थे। मुनीष घर के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे गिर गए। कार में चार लोग सवार थे। कार से हाथ में डंडा लेकर एक नकाबपोश युवक उतरा और उन पर प्रहार शुरू कर दिए। आवाज सुनकर कालोनी का चौकीदार पहुंचा और शोर मचा दिया। इस पर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रबंधक मुनीष शर्मा के मुंह, कमर, सिर और पैर में चोट आई हैं, जबकि एक हाथ की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश शर्मा ने बताया कि प्रबंधक मुनीष शर्मा की तबीयत में सुधार हो रहा है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हमले
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक पर पूर्व में भी हमला हो चुका है। वर्ष 2002 में मंदिर के तत्कालीन प्रबंधक रहे राकेश शर्मा पर भी कुछ लोगों ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed