फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मायके से नहीं लौटी पत्नी तो बेटी को जिंदा जलाया

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो बेटी को जिंदा जलाया

Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मायके से नहीं लौटी पत्नी तो बेटी को जिंदा जलाया
मैनपुरी। उस बेटी को क्या मालूम था एक दिन जन्म देने वाला पिता उसकी जान का दुश्मन बनेगा। एक छोटी से बात पर उसके ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा की है। वह पत्नी के मायके से नहीं लौटने को लेकर क्षुब्ध था। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पत्नी और मायके वालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची करीब 50 प्रतिशत तक झुलसी है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा निवासी सतेंद्र राठौर का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। करीब तीन माह पूर्व पत्नी शकुंतला परेशान होकर पांच बच्चों के साथ मायके फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जिंदापुर चली गई थी। कई बार सतेंद्र ने उसे घर लाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने कहा कि जब तक आदतों में सुधार नहीं करते तब तक वह घर नहीं आएगी। तीन दिन पहले सतेंद्र ससुराल गया और पत्नी से घर चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद 11 वर्षीय बेटी डॉली और आठ वर्षीय उपासन को साथ घर ले आया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात जब दोनों बच्चे सो रहे थे। तभी उपासना मां को याद कर रोने लगी। जब चुप कराया तो वह शांत नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर सतेंद्र ने बिना कुछ सोचे समझे पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। आग में झुलस रही बच्ची बुरी तरह से चीखती रही, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा। गंभीर रूप से जलने के बाद उपासना बेहोश हो गई। आस पड़ोसियों ने जानकारी होने के बाद मायके में रह रही शकुंतला को जानकारी दी। इसके बाद वह शनिवार दोपहर परिवारीजनों को लेकर घर पहुंची। गंभीर रूप से जली बच्ची को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाने में पति के विरुद्ध पुत्री की हत्या की कोशिश की तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed