{"_id":"5a394fda4f1c1b8d698c29d1","slug":"131513705434-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय के लोगों में तने असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय के लोगों में तने असलहे
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। साप्ताहिक बंदी के दिन फड़ लगाने वाले दो संप्रदाय के दुकानदारों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। झगड़ा होने लगा तो दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर असलाह तान दिए। तनाव की स्थिति बन गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस अगर समय पर न पहुंचती तो माहौल बिगड़ सकता था।
बीते कुछ समय से मंगलवार के दिन थाना क्षेत्र में बाजार बंदी के चलते बाहर से आए दुकानदार फुटपाथ पर फड़ लगाकर माल बेच रहे हैं। बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ती है। वहीं अपने माल को बेचने के लिए कभी कभी दुकानदार भी आपस में भिड़ जाते हैं।
मंगलवार को भी सुभाष गेट से लेकर सदर बाजार से होकर किशनी चौराहे तक सड़क किनारे सैकड़ों दुकानें सजी हुईं थीं। करहल, कुर्रा बरनाहल, किशनी सहित इटावा के भी कई दुकानदार शामिल थे। मंगलवार अपराहृन ग्राहक को लेकर दो संप्रदाय के दुकानदारों में विवाद होने लगा। पहले तो दोनों पक्षों में मुंह जुबानी बहस हुई।
विज्ञापन
इसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया तो दोनों के लोगों ने एक दूसरे पर असलाह तान दिए। अचानक बीच बाजार हाथों में असलाह लिए दुकानदारों को देखकर बाजार में हडकंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आसपास दुकानें लगाए दुकानदार भी फड़ समेट कर भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस केा देखकर एक दूसरे पर असलाह ताने दुकानदार वहां से भाग गए। पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही दुकानदारों को से साफ कर दिया कि किसी ने अगर विवाद किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले को किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।