{"_id":"5a04903e4f1c1bf3538bc319","slug":"131510248510-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग, चले ईंट-पत्थर
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल स्थित वाल्मीकि बस्ती में गुरुवार दोपहर एक खाली प्लाट में बने मंदिर को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोेली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी फायर किया गया। काफी देर तक चले बवाल के बीच पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। गोली लगने से जख्मी युवक को आगरा रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला अग्रवाल स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश डागौर के घर के सामने एक खाली प्लाट है। उक्त प्लाट में समाज के लोगों ने भगवान की मूर्तियां स्थापित कर रखीं हैं। जबकि राजेश उक्त प्लाट को अपना बताता है। पूर्व में कई बार इसे लेकर विवाद भी हुआ है। गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे इसी प्लाट को लेकर राजेश के पुत्र अरविंद और विपक्षी सुरेंद्र व बस्ती के लोगों में कहासुनी और मारपीट हो गई। दोनों ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया।
आरोप है कि जमकर ईंट-पत्थर चलने के बाद अरविंद की ओर से फायरिंग होने लगी। इस दौरान एक गोली विपक्षी सुशील उर्फ तिलक के पेट में जा लगी। जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। सूचना पर आई पुलिस अरविंद को पकड़ने के लिए घर में घुसने लगी, तो उसने पुलिस पर भी फायर कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच भीड़ ने एक युवक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर भी धुनाई कर दी। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल सुशील को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं फायरिंग की घटना से बस्ती में दहशत है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।