{"_id":"59a85dae4f1c1b41738b4988","slug":"131504206254-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीनगर में वृद्ध की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मीनगर में वृद्ध की हत्या
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के लक्ष्मीनगर में वृद्ध की भारी वस्तु का प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
थाना उत्तर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी जयप्रकाश अग्रवाल (52) पुत्र विशनलाल अग्रवाल फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बुधवार की रात्रि बेटा अंकुर काम करने के लिए चला गया था।
घर पर जयप्रकाश अग्रवाल एवं उसकी बेटी खुशबू सोए हुए थे। रात्रि करीब दो बजे बेटी खुशबू ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जयप्रकाश लहूलुहान अवस्था में पड़े थे।
सूचना मिलते थाना उत्तर की पुलिस पहुंच गई। जयप्रकाश की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। खुशबू ने बताया कि छत के रास्ते एक युवक घर के अंदर घुस आया। उसने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। वह चेहरे को कपड़े से ढंके हुए था। उसकी पहचान नहीं कर सकी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी का कहना है कि वृद्ध की हत्या हुई है। पुत्री ने डंडा मारकर हत्या किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।