{"_id":"5957fe994f1c1b262d8b4d7e","slug":"131498939033-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लीज,अंकल शराब का ठेका बंद करा दीजिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लीज,अंकल शराब का ठेका बंद करा दीजिए
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर में शराब के ठेकों के विरोध में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। इस बार छात्राओं ने ठेके बंद कराने की गुहार लगाई है। चाइल्ड लाइन को फोन करके आबादी क्षेत्र से ठेके हटाने को कहा है।
चाइल्ड लाइन के समन्वयक नरेंद्र परिहार ने बताया कि छात्राएं उनके टोल फ्री नंबर पर लगातार कॉल कर रही हैं। शराबियों द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। इस पर ठेकों को चेक किया गया। छात्राओं से बात की गई। जिन इलाकों से शिकायत की गई, वहां पर ठेके स्कूल के आसपास ही खुले हैं। इन्हें शिफ्ट कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
केस : 1 (एत्माद्दौला का नगला देवजीत)
हाल ही में शराब का ठेका खोला गया है। 25 जून को मोहल्ले में रहने वाली कक्षा छह से लेकर नौ तक की छात्राओं ने चाइल्ड लाइन को फोन किया। कहा, ठेके के बाहर युवक शराब की बोतल लेकर खड़े रहते हैं। आते-जाते उन्हें घूरते हैं, अश्लील टिप्पणी करते हैं। अब स्कूल खुलने वाले हैं। प्लीज! ठेका बंद कराने के लिए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
केस : 2 (रुई की मंडी, शाहगंज)
यहां शराब का ठेका है। 25 दिन पहले चाइल्ड लाइन पर कुछ छात्राओं ने फोन किया। ठेके के इर्दगिर्द खड़े युवक छेड़छाड़ करते हैं। वह पैदल जाती हैं तो पीछा करते हैं। नशे में धुत युवक घर तक आ जाते हैं। रास्ते में विरोध करने पर गालीगलौज करते हैं। उनसे हर वक्त खतरे की आशंका रहती है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। आप ही बंद करा दो।
बाक्स
यह है नियम
शराब का ठेका स्कूल, कालेज, अस्पताल और मंदिर के आसपास नहीं होना चाहिए। हाईवे के 500 मीटर के दायरे में ठेका नहीं खुलना चाहिए।
बाक्स
15 दिन से महिलाएं दे रहीं धरना
नगला देवजीत में शराब के ठेके के विरोध में 15 दिन से क्षेत्र की महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि आबादी क्षेत्र में ठेका खुलने से महिलाओं का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत पर भी ठेका बंद नहीं कराया गया है।