{"_id":"593994d44f1c1b79318b4591","slug":"131496945876-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानत में खयानत के दोषी को एक साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमानत में खयानत के दोषी को एक साल कैद
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बीमारी के लिए गए उधार न लौटाने और चेक बाउंस होने के मामले में दोषी साबित होने पर कोर्ट ने आरोपी को एक साल की सजा तथा पांच लाख का जुर्माना लगाया है।
थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा निवासी अखिलेश कुमार ने कोर्ट से सलीम खां निवासी मोहल्ला भूतेश्वर कालोनी कर्मचारी नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ हाथरस के विरुद्ध वाद दायर किया।
जिसमें बताया कि दस अगस्त 2012 सलीम खां ने बीमारी के नाम पर पांच लाख का कर्ज लेते हुए छह माह में वापस देने का वायदा किया मगर तय तिथि में वह रुपये नहीं लौटा सका।
विज्ञापन
तकादा करने पर 21 फरवरी 2013 को केनरा बैंक का चेक दिया मगर वह बाउंस हो गया। 9 मई 2013 को पीड़ित ने नोटिस दिया मगर सलीम ने उसका जवाब नहीं दिया न रुपये लौटाए।
मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 में हुई। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश छोटेलाल यादव ने आरोपी को दोषी मानते हुए एक साल की सजा तथा पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया।