फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 year old girl gang rape in hotel agra

होटल में 13 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 01 Feb 2019 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
13 year old girl gang rape in hotel agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के एक होटल में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शर्मनाक बात यह है कि पीड़िता की मां भी इस कृत्य में शामिल है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के एक गांव की महिला दो साल से थाना खंदौली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने बेटे के साथ रह रही है। उसकी 13 साल की बेटी गांव में पिता के पास रह रही थी। ढाई महीने पहले महिला बेटी को भी ले आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महिला क्षेत्र के ही रहने वाले सुरेश के एक होटल में रुक गई। 28 जनवरी को होटल में पांच लोग आए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी को दबोच लिया। विरोध करने पर सुरेश ने पिटाई की, जिससे वो घायल हो गई। 

बाद में आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह बचकर होटल से भाग निकली। गांव पहुंचकर उसने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता गुरुवार को बेटी को लेकर एसएसपी आफिस आया और कार्रवाई की मांग की। इस पर उसे पुलिस वाहन से थाना एत्माद्दौला भेजा गया। 

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि मां सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। बालिका ने अपनी मां पर भी आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed