फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   124 will give a decision on the legal noose history sheeters

124 हिस्ट्रीशीटरों पर कसेगा कानून का फंदा

Fri, 29 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंद्रमोहन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/चंद्रमोहन शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
124 will give a decision on the legal noose history sheeters
जेल - फोटो : Demo Pic
 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में शुरू किए गए अभियान के तहत जनपद में 124 अपराधी चिह्नित किए गए हैं। इनकी थानावार सूची बनाकर अभियोजन विभाग को सौंप दी गई है। इनके अलावा 12 ऐसे अपराधी हैं जिन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है, लेकिन अभी उनकी हिस्ट्रीशीट नहीं खुली है। इन पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए अभियोजन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक डा. सूर्य कुमार ने पिछले दिनों आगरा से ही इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रत्येक जिले में ऐसे सक्रिय अपराधी चिह्नित किए जा रहे हैं जिनके जुर्म की कुंडली बनी है। इसमें देखा जा रहा है कि  उनके खिलाफ कोर्ट में कौन-कौन से मामले लंबित हैं। इन केसाें की पैरवी ठीक से करके उन्हें सजा दिलाने का प्रयास किया जाना है।
विज्ञापन

जो अपराधी फरार चल रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करना है। इसके लिए पुलिस को हिदायत दी गई है। इन मामलों में गवाहों को सुरक्षा देना भी दी जानी है। पैरवी तेजी से की जाएगी ताकि केस का फैसला जल्दी हो। अभियान की मॉनिटरिंग डीजी अभियोजन स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल भी शामिल
आगरा। पुलिस ने जिन हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित किया है, उनमें सबसे चर्चित नाम एटा जेल में बंद आगरा के जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल का है। उसके खिलाफ 45 केस हैं। गैंगस्टर एक्ट भी लगा है। कई केस में वह बरी हो चुका है। शेष में उसे सजा दिलाने के लिए लिस्ट में उसका नाम शामिल है।

सबसे ज्यादा सदर थाना के
आगरा। 124 में सबसे ज्यादा नाम सदर थाना क्षेत्र के हैं। इनमें बंटी यादव, सोनू पंडित शामिल हैं। अछनेरा से सिर्फ एक नाम है दशरथ उर्फ जस्सो। इनके अलावा रकाबगंज का शूटर रवि उर्फ टमाटर है। वह सराफ धन कुमार पर हमले का आरोपी है। अपराधियों में सबसे ज्यादा डकैती के आरोपी लिए गए हैं।



पुलिस ने 124 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की सूची मुहैया कराई है। इनके अलावा 12 अन्य सक्रिय अपराधी हैं। इन्हें सजा दिलाने के लिए काम किया जाएगा 
- राजेश सक्सेना ( संयुक्त निदेशक, अभियोजन )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed