{"_id":"5ad0a4af4f1c1b39638b45db","slug":"121523623087-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन लोग घायल
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा बाइपास रोड पर शुक्रवार को ओवरटेक कर रही एक रोडवेज बस की चपेट में छह लोग आ गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। मैनपुरी डिपो की बस को शुक्रवार की सुबह चालक आगरा के लिए ले जा रहा था। जब बस आगरा बाईपास रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र में यश प्लाईबुड फैक्ट्री के सामने पहुंची तभी दूसरी बस को ओवर टेक करने के लिए बस के चालक ने बस को डिवाइडर के दूसरी और दाईं तरफ ले लिया।
यह देखकर बस में सवार सवारियां भी भयभीत हो गईं। बस ने सामने से अपनी साइड पर आ रहे बाइक सवार ब्रजेश व सुधीर निवासी बजरंग पेट्रोल पंप तथा पैदल सड़क पार कर रहे ओमहरि सिंह भदौरिया को चपेट में ले लिया। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां ओमहरि सिंह भदौरिया को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
60 सवारियां हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचीं
मैनपुरी। चालक ने ओवरटेक के चक्कर में बस को गलत साइड में लिया तो सभी सवारियां भी भयभीत हो गईं। बाइक सवार और पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में बस से संतुलन खो दिया। बस बिजली के पोल से टकराकर खंदी में पलटने से बच गई। यदि दो फुट बस और आगे बढ़ती तो निश्चित ही बस में सवार 60 सवारियों का भी जीवन खतरे में पड़ सकता था।