फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   10 स्थानों पर आग से हुआ नुकसान

10 स्थानों पर आग से हुआ नुकसान

Sat, 07 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 स्थानों पर आग से हुआ  नुकसान
मैनपुरी। तेज धूलभरी आंधी से शुक्रवार को करहल, कुर्रा, दन्नाहार, औंछा, बरनाहल समेत 10 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें तकरीबन छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। औंछा स्थित भट्ठा में लगी आग पर शनिवार सुबह काबू पाया जा सका। वहीं शनिवार को करहल मार्ग पर शॉर्ट सर्किट से एक स्थान पर आग लग गई।
विज्ञापन


आग में खेत खड़ी फसल, झोपड़ी आदि जलकर राख हो गईं। मामूली आग को भड़काने का काम तेज हवाओं ने किया। रात भर दमकल की टीमें सूचना मिलने के बाद काबू करने का प्रयास करतीं रहीं। औंछा क्षेत्र में नगला भजन के पास स्थित भट्टा में रखी लकड़िया आदि माल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं। शनिवार की सुबह नगला गहियर में वेदराम के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात हुई अग्निकांड की घटनाओं में तकरीबन छह से सात लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed