फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ से आजिज युवती ने दी जान, पांच पर केस दर्ज

छेड़छाड़ से आजिज युवती ने दी जान, पांच पर केस दर्ज

Wed, 09 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आजिज युवती ने दी जान, पांच पर केस दर्ज
युवती की मौत पर गमगीन घरवाले - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में छेड़खानी से परेशान एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी युवती के साथ सोमवार को गांव के पांच युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। चीख पुकार मचाने पर लोग दौड़े, तो युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। घटना की तहरीर भी थाने में तहरीर दी गई थी। वहीं शिकायत करने पर युवक पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


यही नहीं लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी गई थी। खुद के साथ हुई घटना और धमकियों से क्षुब्ध होकर युवती ने मंगलवार की शाम को कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में रामप्रसाद, अरविंद, रामदास एवं दो अन्य युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व छेड़खानी की घटना की बात सामने आई है।


आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नामजदों की धरपकड़ को दबिश भी दी गई थी, लेकिन सभी घर से फरार हैं।

परिवारीजनों की ओर से दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की गई। उनकी मांग पर महिला चिकित्सक ने युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना को लेकर स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed