फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएम साहब, शोहदे नहीं पकड़े जाएंगे तो यूपी में कैसे रहेंगे हम

सीएम साहब, शोहदे नहीं पकड़े जाएंगे तो यूपी में कैसे रहेंगे हम

Sun, 09 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीएम साहब, शोहदे नहीं पकड़े जाएंगे तो यूपी में कैसे रहेंगे हम
आगरा। ताजगंज क्षेत्र की बीकॉम की छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सीएम को पत्र लिखा है। इसमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर यूपी छोड़कर जाने की बात कही है।
विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली बीकाम की छात्रा को क्षेत्र के कुछ युवक काफी समय से परेशान कर रहे थे। चार जुलाई को वह भाई के साथ मंदिर जा रही थी। तभी युवकों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर भाई को पीटा। बाद में पिता आए तो उनके साथ भी मारपीट की। छात्रा के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। मगर, आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है दबंग आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इस कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। वह दहशत में जी रहे हैं। छात्रा ने शनिवार को सीएम को पत्र लिखा। इसमें कहा कि प्रदेश में शोहदे नहीं पकड़े जा सकते तो हम प्रदेश में रह भी नहीं सकती। इसलिए यूपी छोड़कर चली जाएगी। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह घर से फरार हैं। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed