फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1212

छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Sun, 09 Apr 2017 01:14 AM IST
छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी
छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी Updated Sun, 09 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
1212
rape - फोटो : Demo

विज्ञापन

 एंटी रोमियो स्क्वैड के गठन के बावजूद जिले में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। शोहदे घर, बाजार और स्कूल जहां मौका मिलता है वहां छेड़छाड़ करते हैं, और धमकाते हैं। लेकिन इन रास्तों पर स्क्वैड का कहीं कोई पता नहीं है। पुलिस अधिकारी सिर्फ कागजी घोड़े दौड़े रहे हैं। डीजीपी जावीद अहमद शनिवार को शहर में थे। इसके बावजूद तीन मामले ऐसे सामने आए, जिन्हाेंने सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। मलपुरा में 12वीं की छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं एत्माद्दौला में 11वीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। किशोरी को घर में ही नहीं छोड़ा।

थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों का आरोप है कि उसे पड़ोस का रहने वाला युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इससे तनाव में आकर ही छात्रा ने कदम उठाया। वहीं एत्माद्दौला क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को पड़ोसी युवक दोस्ती नहीं करने पर धमका रहा है। दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वहीं एक अन्य मामले में मकान मालिक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन

केस : 1
पहला मामला कसबा मिढ़ाकुर का है। यहां के रहने वाले नियाजुल पशु व्यापारी हैं। उनकी बेटी निक्की (16) कसबा के ही एक स्कूल से इंटर के पेपर दे रही थी। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि निक्की को पड़ोस में रहने वाला शानू पुत्र सम्मो दस दिन से परेशान कर रहा था। इससे निक्की तनाव में थी। शुक्रवार शाम को निक्की ने अपने घरवालों को बताया। इस पर युवक के घरवालों से शिकायत की। मगर, शनिवार सुबह युवक ने फिर से छेड़छाड़ कर दी। इस कारण निक्की अपने कमरे में जाकर बंद हो गई। सुबह तकरीबन 10:15 बजे परिवारीजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो निक्की का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस पर दरवाजे को तोड़कर अंदर गए। निक्की को अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निक्की के पिता नियाजुल ने शानू पुत्र सम्मो, उसकी बहन सायना, मां शबनम और पिता सम्मो के खिलाफ थाना मलपुरा में तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक की कुछ दिन बाद शादी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस : 2
दूसरा मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का है। यहां की छात्रा ने बताया कि पड़ोसी युवक उसे कई महीने से परेशान कर रहा है। उसके घर पर कई युवक भी आते हैं। वह भी इशारा करके धमकी देते हैं। युवक ने पिछले दिनों नहाते समय बाथरूम में ताकझांक की कोशिश की थी। उसने विरोध किया था। इसके बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। युवक के परिवारीजनों से शिकायत की। इसके बावजूद उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। अब भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दहशत में छात्रा और उसके भाई ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है।
केस: 3
तीसरा मामला भी एत्माद्दौला क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी शनिवार को घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी उसका मकान मालिक आ गया। किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो घर से निकालने की धमकी देने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो भाग गया। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक और किरायेदार का विवाद है।

बाक्स 
कहां है एंटी रोमियो स्क्वैड? 
जिले में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन करके छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले में एंटी रोमियो कहां काम कर रहा है इसका किसी को पता नहीं है। न तो कालेजों के बाहर छेड़छाड़ की घटनाएं रुक रही हैं और न ही बाजार में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित हैं। स्क्वैड ने अभी तक एक भी मामला नहीं पकड़ा है, जिससे लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed