{"_id":"5ccfeb44bdec2206fc125a41","slug":"12-year-old-schoolgirl-kidnapped-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा में स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 06 May 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र की है। गांव नगला धाता निवासी उमेश उर्फ भूरे की 12 वर्षीय बेटी साक्षी सोमवार को स्कूल जा रही थी। जब वो गांव से ढकपुरा रोड पर पहुंची तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे उठा लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फरार हो गए।
ग्रामीणों ने छात्रा के अपहरण की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद छात्रा को अगवा करने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर, छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।