{"_id":"5a3559784f1c1baf678c1f9d","slug":"11513445752-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा जुर्माना
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
गहने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लग्जरी कार से वाणिज्य कर विभाग द्वारा पकडे़ गए आभूषणों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही व्यापारियों पर जुर्माना तय किया जाएगा। इसके बाद ही जब्त माल व्यापारियों को दिया जाएगा।
करहल चौराहे के समीप से गुरुवार रात को होंडा सिटी कार से सोने चांदी के गहने बरामद किए गए थे। यही नहीं दो व्यापारी माल लेकर भाग भी गए थे। साथ ही धरपकड़ के दौरान वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सचल दल विजय सिंह बिसेन पर हमला भी किया गया था। धक्का मुक्की व हाथापाई भी हुई थी।
किसी तरह पुलिस की मदद से बरामद दो थैला माल थाना कोतवाली के मालखाने मेें जमा कराया गया था। शुक्रवार को कार्यालय में माल को खुलवाया गया था। करीब आठ किलोग्राम सोना व 159 ग्राम सोना दो थैलों में मिला था। नापतौल के बाद आभूषणों के नमूने जांच के लिए इटावा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
बरामद माल में से व्यापारी सिर्फ 35 ग्राम सोने का ही पक्का बिल दिखा सके थे। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जुर्माने की राशि तय की जाएगी। जिसके बाद ही माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत व्यापारियों को दिया जाएगा।