फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनपद में पांच और शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी

जनपद में पांच और शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी

Thu, 09 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जनपद में पांच और शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी
मैनपुरी। जनपद में बीएड की फर्जी मार्कशीट से शिक्षक बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार की जांच में पांच और शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में फर्जी शिक्षकों की संख्या बढ़ कर 85 पहुंच गई है।
विज्ञापन


पिछले नौ दिनों से एसआईटी के निर्देश पर शासन द्वारा भेजी गई बीएड के फर्जी शिक्षकों की सीडी की जांच बीएसए कार्यालय में चल रही है। जांच के बाद जनपद में बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों का खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को जांच के नवें दिन पांच और शिक्षकों के बीएड के अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में फर्जी शिक्षकों की सूची में संख्या बढ़ कर 85 पहुंच गई है। फर्जी शिक्षक सीडी की जांच के बाद शिक्षा विभाग में दहशत व्याप्त है। शिक्षक स्कूलों से गायब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड के अंकपत्र से शिक्षक बनने वालों के साथ ही बीएसए ने जनपद के सभी शिक्षकों के बीएड व बीटीसी के अभिलेख जमा कराए हैं। जांच का असर जनपद भर में दिखाई दे रहा है।

मैनेजमेंट से बीएड करने वाले शिक्षकों को अपने अंकपत्र पर भरोसा नहीं है। उन्हें ऐसा लगा रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि कालेज संचालकों ने उनका प्रवेश भी फर्जी कर लिया हो। मैनेजमेंट से बीएड करने वाले लोगों को अपनी मार्कशीट पर शक होने लगा है।


बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की कार्रवाई लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब मात्र मैनपुरी तथा करहल विकास खंड की एक-एक न्याय पंचायत की जांच अधूरी रह गई है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक जांच का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed