{"_id":"59ea2eb94f1c1b87698b6878","slug":"11508519609-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त से भागा इनामी पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त से भागा इनामी पकड़ा गया
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना पुलिस व स्वाट टीम ने वर्ष 2015 में करहल थाना क्षेत्र से पुलिस को चकमा देकर भागे इनामी अभियुक्त को साथी सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी मिले। आरोपी पर इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र में छह हत्या व अन्य मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को उसे जेल भेजा है।
स्वाट टीम व थाना पुलिस कई दिनों से इटावा निवासी एक अपराधी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। गुरुवार रात को थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह ने बघेरा पुलिया के समीप घेराबंदी कर 2015 से फरार चल रहे इटावा निवासी इनामी आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने बदमाश दिलीप उर्फ दुर्वेश, उसके साथी सतीश को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
बदमाश दुर्वेश निवासी गांव सराय ऐसर थाना सिविल लाइन जिला इटावा का रहने वाला है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसने 2012 में इकदिल थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। उसके विरुद्ध छह हत्याओं के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
26 जून 2015 को वह एक मामले में तारीख पर जिला मैनपुरी मुख्यालय स्थित दीवानी तारीख पर आया था। वापस लौटते समय करहल क्षेत्र में कल्लू की मडै़या के समीप चार साथियों की मद्द से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने दुर्वेश पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा है।