फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुकान को लेकर तनाव, मारपीट

दुकान को लेकर तनाव, मारपीट

Fri, 08 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुकान को लेकर तनाव, मारपीट
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान पर कब्जा को लेकर सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल संभाला। घटनास्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में पुरानी आलू मंडी के समीप रामजान की मंदिर की दुकानें बनी हुई हैं। एक दुकान मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी वेदराम के पास कई सालों से थी। उक्त दुकान को कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने अकरम को किराए पर दी थी। वेदराम अब दुकान खाली कराना चाहता है। जिसको लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व अकरम की मोबाइल की दुकान मे आग लगने के मामले में वेदराम के भतीजे करन सिंह को नामजद किया था। शुक्रवार दोपहर को वेदराम दुकान में ताले डालने लगा तभी कल्लू पीर साथियों के साथ वहां आकर विवाद करने लगा। दोनों संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए और कुछ ही देर में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। तनाव का माहौल बनता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंचे वेदराम ने अकरम पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।


वहीं शांति व्यवस्था के मद्देनजर घटना स्थल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवादित संपत्ति को कुर्क करने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed