{"_id":"5b19326c4f1c1ba16e8b6b07","slug":"111528377964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलीजेंस ने पकड़ी जम्मू कश्मीर नंबर की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटेलीजेंस ने पकड़ी जम्मू कश्मीर नंबर की गाड़ी
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के काफिले के आसपास जम्मू कश्मीर के नंबर की गाड़ी दिखते ही इंटेलीजेंस हरकत में आ गई। तुरंत ही गाड़ी में बैठे अधिवक्ता को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद साथी अधिवक्ता थाने पहुंच गए। गुरुवार को प्रस्तावित दौरे पर मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कारवां पुलिस लाइन से गांव ललूपुर पहुंचा। वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर साथ आईं सुरक्षा टीमें बेहद सतर्कता बरतती नजर आईं।
मुख्यमंत्री के काफिले के आसपास एसपी इंटेलीजेंस को एक जम्मू कश्मीर नंबर की कार खड़ी दिखी तो सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। तुरंत ही गाड़ी को घेर लिया गया और उसमें बैठे अधिवक्ता को पूछताछ करने के बाद पुलिस हिरासत में थाने भेज दिया। थाने में अधिवक्ता ने बताया कि वह गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे थे। गाड़ी पर जम्मू कश्मीर का नंबर देख इंटेलीजेंस ने उन्हें रोका था। अधिवक्ता को हिरासत में लेने की जानकारी होने के बाद साथी अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। सभी ने अधिवक्ता को छोड़ने की मांग की।