फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला ट्यूटर को घर में घुसकर पीटा

महिला ट्यूटर को घर में घुसकर पीटा

Thu, 24 Aug 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला ट्यूटर को घर में घुसकर पीटा
हमला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशी गोहरा में एक महिला ट्यूटर को घर में घुसकर कुछ लोगों ने पीट दिया। घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशी गोहरा निवासी आरती राठौर पति की मौत के बाद घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। इससे पूर्व वह गांव भवानीपुर पतारा निवासी युवक केे साथ मिलकर बच्चों को पढ़ाती थी। कुछ समय के लिए जब वह बाहर गईं तो युवक सभी बच्चों को अपने निजी कोचिंग में पढ़ाने लगा।
विज्ञापन


आरती लौट कर आई तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगी। यह बात युवक को नागवार गुजरी। आरोप है कि बुधवार रात को वह तीन अन्य साथियों के साथ आरती के घर में घुस गया। घर में रखे सामान को तोड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने मिलकर आरती की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे, तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस के लौटने के बाद हमलावरों ने आकर मोहल्ले में लगे ट्यूशन के बोर्ड को भी तोड़ डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिपाही जांच करने गए थे। आरोपियों की भी तलाश की गई, लेकिन कोई मिला नहीं। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

उधर, एक अन्य मामले छात्रा को जबरिया साथ ले जाने के लिए चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, इस काम में साथ देने वाले ट्यूटर को भी आरोपी बनाया गया है। एक किशोरी किसी कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ती थी।

कुछ दिनों से वह दहशत के चलते परेशान रहने लगी थी। पूछने पर उसने परिवारीजनों से साथ में पढ रहे आरोपी छात्र आशीष पर आए दिन छेड़खानी करने और घर से साथ चलने को लेकर तेजाब फेंकने की धमकी देने की बात बताई थी। कोचिंग सेंटर के ट्यूटर तरुण पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया था।


छात्र आए दिन फोन कर छात्रा को परेशान कर रहा था। उक्त घटना की शिकायत जब महिला में की गई तो वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बुधवार को पीड़िता को साथ लेकर परिवारीजन एसपी राजेश एस से मिले थे। अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी, मगर आरोपी कोचिंग बंद कर पहले ही भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed