फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर  हत्या
मैनपुरी/दन्नाहार। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर में मंगलवार को जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के सामने ही आरोपी ने वादी पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुस्साहस के बाद पुलिस के भी पसीने छूट गए। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतक के परिजन और पुलिस के बीच जिला अस्पताल में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी विमलेश और रणवीर सिंह के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। करीब एक माह पूर्व रणवीर ने विमलेश के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मंगलवार को थाना पुलिस वादी के भाई विमलेश को साथ लेकर आरोपी के वारंट लेकर गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घर पर ही है। पुलिस के साथ पीड़ित के भाई विमलेश को आया देखकर रणवीर ने आपा खो दिया। आरोप है कि उसने पुलिस की मौजूदगी की परवाह किए बगैर विमलेश के गोली मार दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एकबारगी पुलिस भी सहम गई। पुलिस ने संभलने के साथ ही गोली मारकर भाग रहे रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की एक टीम विमलेश को लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल में जमा हो गए। आरोप लगाया कि पुलिस एक माह से खुलेआम घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो विमलेश की जान बच सकती थी। वहीं पुलिस की मौजूदगी के बीच वादी के भाई की हत्या से गांव सनसनी फैल गई है। दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है। उधर जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखने के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दन्नाहार। गांव केशोपुर में जानलेवा हमले के आरोपी ने पुलिस मौजूदगी में ही वादी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो एक बार तो पुलिसकर्मी भी सहम गए। गांव केशोपुर में दिनदहाड़े पुलिस के सामने हुई इस घटना से साबित हो रहा है कि जिले में अपराधी बेखौफ हैं। उन्हें न तो पुलिस का भय है न हीं कार्रवाई का खौफ, तभी तो पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मैनपुरी। गांव केशोपुर में वादी के भाई की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस शव को जब मोर्चरी में रखने लगी तो मृतक परिजन व ग्रामीण बिफर गए। स्ट्रेचर को पकड़ने के साथ ही काफी देर तक शव को मोर्चरी में न रखने को लेकर विवाद करने लगे। मृतक पक्ष के लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखने दिया। शव रखने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed