फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   - सीजेएम ने थानाध्यक्ष घिरोर को किया तलब

- सीजेएम ने थानाध्यक्ष घिरोर को किया तलब

Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
- सीजेएम ने थानाध्यक्ष घिरोर को किया  तलब
मैनपुरी। अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर सीजेएम ने थानाध्यक्ष घिरोर को 27 जून को तलब किया है। थानाध्यक्ष पर कर्तव्य पालन में शिथिलता तथा न्यायालय की अवमानना का आरेाप है। सीओ कुरावली के माध्यम से भेजे गए नोटिस के बाद सीओ को भी नोटिस तामील कराने की आख्या देने को कहा गया है।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट से आठ मई 2018 को रिपोर्ट दर्ज करके जांच करने तथा सात दिन में अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए गए थे। थाना घिरोर में अदालत के आदेश के बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जानकारी करने पर उसको थाना घिरोर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर सीजेएम शक्ति सिंह ने 27 जून को सुबह 10.30 बजे थानाध्यक्ष घिरोर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। थानाध्यक्ष पर कर्तव्य पालन में शिथिलता बरतने, न्यायालय के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगाया गया है। सीओ कुरावली के माध्यम से थानाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। नोटिस तामील होने की आख्या देने के निर्देश सीओ कुरावली को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed