{"_id":"5b27f48a4f1c1baa6e8b86f9","slug":"101529345162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कालोनी में बच्चों का विवाद, पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेबर कालोनी में बच्चों का विवाद, पथराव-फायरिंग
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी में बच्चों का विवाद सोमवार की शाम उग्र हो गया। विवाद के दौरान दोनों ओर से बोतल फिंकने के साथ फायरिंग की हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एक पक्ष हाथ में कारतूस ही थामे थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
लेबर कालोनी निवासी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अलीम भोला के बेटे राजा और इरशाद के बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसकी शिकायत थाना लाइनपार में अलीम भोला ने की थी। थाने में दोनों के बीच विवाद हो जाने के कारण पुलिस ने भोला के एनसीआर पर इरशाद के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की थी। सोमवार की शाम जमानत मिलने के बाद इसी बात को लेकर ही दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गाली गलौज करने के साथ ही बोतल फिंकने लगी। काफी देर तक चले हंगामा की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के पहुंचते ही ये मामला शांत हो गया।
भाजपा नेता अलीम भोला का आरोप है विपक्षी इरशाद पक्ष ने उसके भाई कय्यूम शुएब और इंतहा के साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली कय्यूम के हाथ में लगी है। दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए हैं। विवाद होने के बाद दोनों ही पक्ष थाना लाइनपार पहुंच गए। थानाध्यक्ष लाइनपार नीरज मिश्रा ने कहा कि इरशाद और भाजपा नेता अलीम भोला पक्ष में बच्चों को लेकर रविवार की शाम को विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को इरशाद के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई थी लेकिन दोनों पक्षों में बोतल फिंकने का मामला हुआ तो भोला पक्ष से एक और इरशाद पक्ष से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा है। फायरिंग होने से इंकार किया है।