{"_id":"5ab25c744f1c1bae758b6a94","slug":"101521638516-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र में बात करने से मना करने पर किशोरी पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार बुधवार शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। आरोपी पहले भी किशोरी से छेड़खानी करता आ रहा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की शाम सहेली के साथ नवीगंज फिल्टर के पास खड़ी हुई थी। तभी शोहदा बिंदु ने रास्ता रोक लिया। किशोरी से बात करने का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज शोहदे ने किशोरी के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया था। चेहरे पर हाथ लगाकर किसी तरह किशोरी ने चेहरा बचाया।
हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग एकत्रित होता देख शोहदा वहां से भाग गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार को भी कई संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। थानाध्यक्ष श्याम सिंह पीलवान का कहना है पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में तेजी के साथ जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।