{"_id":"5aaa78334f1c1bb8758b59cf","slug":"101521121331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी दफ्तर के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली की महिला ने दुष्कर्म के मामले में सुनवाई न होने पर गुरुवार को एसपी दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे माचिस छीन ली। इसके बाद उसे एएसपी के पास ले गए। एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है। अब वह किसी बहकावे में आकर पुलिस पर दबाव बना रही है।
कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 10 मार्च को राशन डीलर के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने थाने में शिकायत दी थी। देर शाम नामजद राशन डीलर महिला को लेकर थाने पहुंच गया था। जहां महिला ने खुद की मर्जी से कहीं जाने की बात कही थी। थाने में दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन घर जाने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसको लेकर महिला की ओर से पति, जेठ और ससुर के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी थी।
उक्त तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। महिला बार-बार अपने साथ प्रधान द्वारा गाड़ी में अगवा कर बलात्कार करने का आरोप लगाती रही। वह कई बार अधिकारियों व थाना पुलिस से कार्रवाई को लेकर मिली, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद गुरुवार को महिला एक कैन में दो लीटर मिट्टी का तेल लेकर एसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही महिला से माचिस छीन ली। उसे अधिकारी के पास ले गए। मामले में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने थाना पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।