फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक को अगवा करने की कोशिश

युवक को अगवा करने की कोशिश

Wed, 06 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवक को अगवा करने की कोशिश
अपहरण
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय ज्ञान निवासी एक युवक को मंगलवार की शाम घर के बाहर से बाइक सवारों ने अगवा करने की कोशिश की। चीख-पुकार पर भीड़ जुटने पर बाइक सवार भाग निकले। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय ज्ञान निवासी आशू जैन मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर पहुंचा था। जैसे ही उसने घर का ताला खोला, तभी वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए आशू चीखने-चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मोहल्ले के लोगों को जुड़ता देख बाइक सवार आशू को धमकियां देते हुए भाग निकले। भागते समय उसने बाइक सवारों की फोटो भी खींच ली। युवकों को भाग जाने के बाद सहमे आशू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed