{"_id":"59a9ad434f1c1b04278b4d1e","slug":"101504292163-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग महिला नहर में कूदी, स्थानीय लोगों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह से तंग महिला नहर में कूदी, स्थानीय लोगों ने बचाया
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। गृह कलह से तंग एक महिला शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब स्टेशन रोड स्थिति लोअर गंगनहर पुल पर चढ़ गई और आत्महत्या के उद्देश्य से पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबते समय महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों नहर में कूद कर महिला को बचा लिया। सूचना पर हंड्रेड मोबाइल पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला ने अपना नाम रिया (25) पत्नी बाबू कुशवाह निवासी नगला हैंडल बताया है। महिला का आारोप है कि सास और ननद उसे परेशान करती रहती हैं। महिला का पति प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और उसका परिवार सुबह नौ बजे अस्पताल में आए थे और उनमें काफी बहस हुई थी। इसके बाद परिवारीजन चले गए और महिला अस्पताल से सीधे नहर पुल पर पहुंची आत्महत्या के उद्देश्य से नहर में कूद गई। थाना पुलिस ने कहा महिला के परिवारीजनों को बुलाया गया है। महिला की तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।