फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.5 million looted from the police post near the potato business

पुलिस चौकी के पास आलू व्यवसायी से 1.5 लाख लूटे 

Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
1.5 million looted from the police post near the potato business
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
थाना ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में सौ फुटा रोड पर सोमवार दोपहर को बाइकर्स गैंग के चार बदमाशों ने आलू व्यवसायी दिनेश सिंह से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कराई, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। 
विज्ञापन

सैमरी का ताल, ताजगंज निवासी दिनेश आलू व्यवसायी हैं। उनका आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा है। उन्हेें किराये के तकरीबन डेढ़ लाख रुपये जमा करने थे। इसके लिए राजपुर चुंगी के हरी नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। दोपहर तकरीबन तीन बजे वह रुपयों को बैग में रख बाइक से घर लौट रहे थे। एकता पुलिस चौकी के पास सौ फुटा रोड पर ईंट मंडी के पास पीछे से आए तीन अपाचे बाइक पर चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बाइक पर दो बदमाश, जबकि अन्य पर एक-एक बदमाश थे। दिनेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। उन्हें गोली मारने की धमकी दी। पिटाई भी लगाई। बदमाशों ने उनका मोबाइल पानी में डाल दिया, जबकि बाइक की चाबी और पर्स भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाश चौकी के पास से फतेहाबाद की ओर भाग गए। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।  
विज्ञापन

बैंक से कर रहे थे व्यवसायी का पीछा 
दिनेश ने बताया कि बदमाश उनका बैंक से ही पीछा करते आए थे। वह 50 हजार की तीन गड्डी लेकर आए थे। बदमाशों ने जब उन्हें रोककर रुपये मांगे तो उन्होंने दो गड्डी थमा दी। तभी बदमाश ने उनसे कहा कि एक और गड्डी निकाल। इस पर उन्होंने तीसरी गड्डी भी उसे थमा दिया। इससे आशंका है कि बदमाश बैंक के अंदर ही मौजूद थे। उन्हें पता था कि कितने रुपये निकाले हैं। वहीं दिनेश घर से 50 हजार और लेकर आए थे, जिसके बारे में बदमाशों को नहीं पता था। वह रकम बच गई। बदमाशों ने स्वाफी से अपने चेहरे भी ढक रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बेखौफ बाइकर्स गैंग 
शहर में बाइकर्स गैंग बेखौफ है। कभी चेन लूट तो कभी पर्स लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। गैंग के निशाने पर सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। पुलिस चेकिंग भी उनके आगे बेकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed