फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

खोखे पर शराब पीने से रोकने पर पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला के उसायनी में वह दुकान जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी तिराहे के पास बुधवार रात एक खोखा स्वामी समेत करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का आरोप है कि खोखे पर शराब पिलाने से रोकने पर हमला किया है। इधर, आरोपी पक्ष ने पुलिस पर मुफ्त में सामान न देने पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। दरोगा ने छह महिलाओं सहित 13 नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

थाना टूंडला की पुलिस चौकी राजा का ताल पर तैनात दारोगा ओमप्रकाश सिंह निवासी गांव अहमदगढ़ (बुलंदशहर) ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि बुधवार रात वह सिपाही सौरभ त्रिपाठी व होमगार्ड संजय के साथ होटल व ढाबों की चेकिंग कर रहे थे। उसायनी तिराहे पर चाय व कोल्डड्रिंक के खोखे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो दुकानदार गोरेलाल निवासी उसायनी गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में उसने परिवार के लोग भी बुला लिए और टीम से मारपीट कर दी। सूचना पर चौकी प्रभारी राजीव चित्रांश व सिपाही कुलदीप सिंह आए तो उनसे भी मारपीट की गई। इसमें सिपाही सौरभ त्रिपाठी व कुलदीप घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ देवेंद्र कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। दुकानदार गोरेलाल, संतोष, गुड्डू, राजवीर, सुनील, अजीत, गंगा सिंह, अंजली, शशी देवी, राजमाला, विमला, मंजू देवी, रानी देवी और आठ-दस अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इधर, दुकानदार गोरेलाल के परिवार के अभिषेक का आरोप है कि चौकी पुलिस आए दिन उसकी दुकान से पानी की बोतल व अन्य सामान मुफ्त में ले जाती है। पैसे मांगने पर अभद्रता करती है। बुधवार रात भी सामान लिया था, रुपये मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। परिवार की महिलाओं से अभद्रता की गई, जिसमें कई लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed