फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, patra, gang, police, arested, kasganj

कासगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरजनपदीय पटरा गैंग पकड़ा

Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime, patra, gang, police, arested, kasganj
कासगंज में एसपी सुशील घुले पटरा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकार? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में पिछले चार साल से नुकीले पटरे डालकर रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दे रहा अंतरजनपदीय गैंग गंजडुंडवारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पिछले दिनों रोड होल्डअप की वारदात के दौरान युवक की हत्या कर लूटे गए माल की पुलिस ने बरामदगी कर ली है। अपराधियों ने अन्य तमाम घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकारा है। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम दिया है।
विज्ञापन

पिछले चार साल से जिले में रोड होल्डअप की लगातार वारदातें हो रहीं थी। नुकीले पटरे डालकर पटरा गैंग लूटपाट करता था। बीते दिनों तो गंजडुंडवारा क्षेत्र में कार से जा रहे परिवार को पटरे डालकर रोक लिया और विरोध पर भाई, बहन को गोली मार दी, जिससे भाई की मौत हो गई थी। इससे पहले सहावर, पटियाली, कैनाल बाईपास पर भी रोड होल्डअप की कई वारदातें हुईं। पटरा गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस इस गैंग के खुलासे के लिए काम कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार रात गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली की पटरा गैंग गोरहा नहर पर सक्रिय हैं। पुलिस ने गोरहा नहर पर घेराबंदी की। मोहनपुर व गढ़का की ओर से कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने रोड होल्डअप की वारदातें कबूल कीं। आरोपियों ने अपना नाम हरमीत पुत्र रामचरन निवासी उझानी, किशोर पुत्र नरेश निवासी बजीरगंज बदायूं, सुनील पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बसावनपुर सहावर, मुन्ना लाल पुत्र कालीचरन निवासी नगला उल्फत सोरों, सर्वेश पुत्र बृजपाल निवासी बिल्सी बदायूं, मुन्नालाल पुत्र प्रेमराज निवासी आंवला बरेली और हरी सिंह पुत्र भूरे निवासी फतेहपुरकलां सोरों बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में गैंग के सरगना हरमीत ने बताया कि उनका गैंग जिले में चार साल से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। लोहे के नुकीले पटरे डालकर गाडिय़ों को पंक्चर कर लूट करते हैं। जिले में अब तक जितनी भी रोड होल्डअप की वारदातें हुईं, उसमें से अधिकांश उन्हीं के गैंग ने की। अपराधी ने बताया कि लूट के दौरान विरोध करने वालों को गोली मारने से भी गुरेज नहीं करते हैं। एसपी सुशील घुले ने पटरा गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से सम्मानित किया है।
फरार हो गए दो शातिर
पुलिस की घेराबंदी के दौरान दो शातिर अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। पुलिस इन अपराधियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार साथियों से भी इनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
ये हुई बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से 7 तमंचा, 15 कारतूस, 2 बाइक, 2 नुकीले पट्टे और गंजडुंडवारा क्षेत्र में रोड होल्डअप कर लूटी गई दो अंगूठी, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी पायल और एक पुरुष अंगूठी और सात हजार रुपये बरामद हुए हैं।
बरेली में कीं वारदातें
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस तरह से कासगंज में पटरे डालकर रोड होल्डअप की वारदातों को अंजाम देते हैं। उसी तरह से बरेली में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

अंतरजनपदीय है गैंग
- पटरा गैंग का खुलासा किया गया है यह गैंग अंतरजनपदीय गैंग है। जो कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अपराधियों का अपाराधिक इतिहास भी है। बेहतर कार्य करने वाली स्वाट और गंजडुंडवारा टीम को 25हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया है।- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed