{"_id":"5fef4f4e8ebc3ec14b28b7f7","slug":"crime-mainpuri-news-agr4745302109","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी गुड्डू चौहान की अचल संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी गुड्डू चौहान की अचल संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा नेता हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी अपराधी की अचल संपत्ति की पुलिस कुर्की कार्रवाई करेगी। अपराधी के घर पर पूर्व में नोटिस भी चस्पा कराए गए थे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्जकर आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की दन्नाहार थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात भाड़े के शूटरों ने अंजाम दी थी। उक्त हत्याकांड में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र पुत्र शिवनाथ चौहान अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम भी घोषित हो चुका है।
कुछ दिनों पूर्व उसके पिता शिवनाथ को भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब उसकी अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि पूर्व में आरोपी के घर नोटिस चस्पा कराए जा चुके हैं। गुड्डू के खिलाफ धारा 174ए का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद डकैती कोर्ट से अनुमति लेने के साथ ही अचल संपत्ति की कुर्की की जाएगी।