{"_id":"5fb407ef8ebc3eefb87e00b4","slug":"crime-mainpuri-news-agr4682998153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पकड़े तीन गोकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पकड़े तीन गोकश
विज्ञापन
भोगांव। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाइक से मीट बिक्री करने जा रहे गोकश को रोका, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 35 किलो मीट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्यता यह प्रतिबंधित मीट है।
थाना पुलिस को मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि गांव अहिरवा जाने वाले मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास एक बाइक पर कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने टीम को घेराबंदी कर कार्रवाई के लिए भेजा। रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने जब संदिग्धों की घेराबंदी की तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने तीन आरोपियों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उनके कब्जे से करीब 35 किलो प्रतिबंधित मीट बरामद हुआ। इसे गोकश बिक्री करने के लिए जा रहे थे। थाना पुलिस ने बताया कि एक आरोपी मौके से भाग गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम मुन्ना उर्फ आमिर पुत्र इरशाद उर्फ कल्लू, अफरूद्दीन पुत्र नवी हसन, जाविद पुत्र हफीज निवासी मोहल्ला फाजिलगंज बताया। पूछने पर भागे हुए साथी का नाम इदरीश पुत्र बली मोहम्मद निवासी सिंकदरपुर सदर कोतवाली बताया। बताया कि इदरीश उन्हें प्रतिबंधित मीट उपलब्ध कराता है। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। चिकित्सक ने मीट का सैंपल जांच के लिए मथुरा लैब भेजा है। वहीं अन्य मीट को गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग
प्रतिबंधित मीट के साथ तीन गोकश पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए। विहिप, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर विहिप नेता के अलावा बजरंग दल के जिला संयोजक शिव पाठक, सजंय बजरंगी, बाबा तिवारी, राहुल देव राठौर, अरुण राजपूत, बृज मोहन राजपूत, भानू प्रताप कठेरिया, महावीर गिहार, आकाश, रोहित शाक्य, अमन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।