{"_id":"5f5669fd8ebc3e45a9284684","slug":"crime-mainpuri-news-agr458188125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेश मदद की मांगता रहा भीख, किसी ने नहीं बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेश मदद की मांगता रहा भीख, किसी ने नहीं बढ़ाया हाथ
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीतनगर में हुई वारदात ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। युवकों ने हलवाई को बेरहमी से पीटा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सर्वेश मदद की गुहार लगाता रहा और लोग देखते रहे।
हलवाई सर्वेश की मौत के बाद अब मोहल्ले वाले भी मान रहे हैं कि अगर वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया होता तो शायद उसकी मौत नहीं होती। घटना स्थल के पास में रहने वाले किसी व्यक्ति ने वारदात का वीडियो बनाया था। एक अन्य युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। सोमवार को मोहल्ले में सन्नाटा रहा।
बेटी का सपना पूरा करना चाहता था
सर्वेश भले ही पत्नी व बच्चों को तंगहाली के चलते बेहतर परवरिश नहीं दे सका, लेकिन वह बेटी का हर सपना पूरा करना चाहता था। बेटी के लिए मोहल्ले का माहौल ठीक नहीं लगा। इस वजह से उसने पढ़ने के लिए परिचित के यहां नोएडा भेज दिया। बेटी हाईस्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
लेनदेन की भी थी खुन्नस
लॉकडाउन में कामकाज बंद होने और शराब पीने की आदत के चलते सर्वेश ने शहर के कई लोगों से रुपये उधार ले लिए थे। चर्चा है कि आरोपियों का भी कुछ रुपया सर्वेश के ऊपर उधार था। मांगने के बाद भी वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसकी खुन्नस भी थी।
सपा ने की एक लाख रुपये देने की घोषणा
मैनपुरी। खरगजीतनगर में हुई हलवाई की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही प्रदेश सरकार से भी दस लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिए जाने की मांग की गई है। सपा की ओर से की गई सोशल मीडिया की पोस्ट में आरोप लगाया है कि सत्ता के संरक्षण में बजरंग दल के गुंडों ने लिंचिंग करके हत्या की है।
सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई थी। सपा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। सपा के आरोपों के बीच विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि सपा को हर जगह सिर्फ राजनीति ही दिखाई देती है। वारदात के आरोपियों से बजरंग दल का कोई लेनदेना नहीं है। न ही वह संगठन में किसी पद पर हैं।