{"_id":"5f51174a8ebc3e54e15f441f","slug":"crime-mainpuri-news-agr457610331","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा एक्ट में वांछित 14 अपराधी जिला बदर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा एक्ट में वांछित 14 अपराधी जिला बदर किए
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने गुंडा एक्ट के तहत 14 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की। 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्रवाई के संबंध में बताया कि गिहार कॉलोनी भोगांव के सोनू, हरिश्चंद्रपुर एलाऊ के नरेंद्र सिंह, तिमनपुर कुरावली के रोहित, गोविंद, संजीव कुमार, नगला अलाई करहल के गौरव, मुकेश, बबलू, शिवम को जिला बदर किया गया है। इसी तरह मुढ़ौसी किशनी के संतोष, श्यामवीर, रामवीर सिंह, हरिओम, सुनील को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उक्त लोग अगर जिले में नजर आते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इनके शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त
जिलाधिकारी ने 13 लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुनपुर गढ़ी एलाऊ के उमेश पाल सिंह, दुधौना बिछवां के महेश्वर दयाल, गुलाबपुर कुरावली के राम बहादुर, नीवा करहल के नेम सिंह, मदरावली के राज नरायण सिंह, धोबई के सतीश चंद्र यादव, गंभीरा के राकेश चंद्र, विरतियान के अनिल वर्मा, आगरा रोड केे श्रेय दुबे, राजा का बाग के ज्ञान बाबू तिवारी, नगला गजेंद्र घिरोर के अवधेश सिंह, त्रिलोकपुर के दिनेश कुमार, हविलिया किशनी के व्यासमुनि यादव के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।