फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

कटरा समान के गांव में केमिकल से बनाई जा रही थी शराब

Sat, 18 Jul 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
crime
कटरा समान। थाना कुर्रा पुलिस ने शुक्रवार की रात गांव भवानीनगर में दबिश देकर एक नेता व उसके साथी को गिरफ्तार किया। यहां केमिकल से शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से नौ पेटी शराब, होलोग्राम, ढक्कन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुर्रा रमाकर सिंह ने शुक्रवार रात एक सूचना पर गांव भवानी नगर में एक स्थान पर दबिश दी। पुलिस को यहां अवैध रूप से शराब बनते हुए मिली। पुलिस ने केमिकल, नौ पेटी शराब, होलोग्राम, रेपर, ढक्कन आदि बरामद किए हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक राजनीतिक दल में सेक्टर संयोजक का पद भी रखता है।
विज्ञापन

यह भी जानकारी मिली है कि नेता के पकड़े जाने के बाद उसको छुड़ाने के लिए कई दिग्गज भी जोर लगा रहे हैं। इस बीच थाना पुलिस कार्रवाई होने की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी व बरामदगी को लेकर जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई अभी जारी है
थाना कुर्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। कार्रवाई के संबंध में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। -अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed