{"_id":"5eaafa718ebc3e904e1cb732","slug":"crime-mainpuri-news-agr4398483128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बिक रही थी ठेका की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बिक रही थी ठेका की शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन में शराब के ठेका बंद हैं, बावजूद इसके शराब चोरीछिपे और मनमाने दामों पर बेची जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक कार से 10 पेटी शराब बरामद की। इसमें से तीन पेटियां मोहल्ला अग्रवाल स्थित एक देसी शराब ठेका की थीं। अन्य से रेपर हटे हुए थे। पुलिस ने दो गिरफ्तार किए। वहीं अनुज्ञापी के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की है।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित है। शराब के ठेका पूरी तरह से बंद हैं, लेकिन फिर भी बंद ठेकों की शराब बाहर आ रही है और मनमाने दाम पर इसकी बिक्री रही है। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे गेट चौकी प्रभारी सुरेंद्र राव ने सूचना पर भांवत रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कार से 10 पेटी देसी शराब बरामद की। मौके से शैलेंद्र सिंह निवासी खरपरी और धर्मेंद्र कुमार निवासी दक्षिणी छपट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन शराब की पेटियों के जब कोड स्केन किए गए तो मोहल्ला अग्रवाल स्थित देसी शराब ठेका की निकलीं। ठेका श्याम सुंदर सिंह ने नाम अधिकृत है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह शराब को मनमाने दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने अनुज्ञापी सहित तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
कैसे खुल जाते हैं शराब के ठेका
कुछ दिन पूर्व शहर के स्टेशन रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके का शटर खुला और शराब निकाली गई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। वहीं मोहल्ला अग्रवाल में भी देसी शराब ठेका भी खुला।