फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, jalaun

जालौन में हो रही थी मैनपुरी के यूरिया की कालाबाजारी, एफआईआर

Thu, 19 Dec 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime, jalaun
मैनपुरी। जिले से कालाबाजारी कर यूरिया की सप्लाई जालौन की जा रही थी। निदेशक कृषि विभाग के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने 15 दिसंबर को जिले में 37 हजार 216 बोरी यूरिया की आपूर्ति की थी। इसे जिले के साथ थोक विक्रेताओं को भेजा गया था। लेकिन अगले ही दिन 600 से अधिक बोरी कालाबाजारी कर जालौन भेज दी गईं। निदेशक कृषि लखनऊ को इसकी सूचना हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह को दी। जानकारी पर जब उन्होंने ई-वे बिल की जांच की तो पता चला कि ये यूरिया राकेश कुमार जैन संचालक आरके इंटरप्राइजेज स्टेशन रोड मैनपुरी द्वारा भेजी गई थी। इससे साफ हो गया कि मैनपुरी से जालौन में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही थी। मामला खुलने के बाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने राकेश कुमार जैन के खिलाफ शहर कोतवाली में उर्वरक परिसंचरण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं कृषि विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है क्योंकि विभाग को शक है कि किसी अन्य द्वारा भी तो यूरिया की कालाबाजारी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

गेहूं में लगनी है यूरिया
जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल की जाती है। गेहूं की बुवाई का काम पूरा होने के बाद अब यूरिया लगाई जाएगी। ऐसे में बड़ी मात्रा में यूरिया की आवश्यकता होगी। अगर यूरिया की कालाबाजारी होती है तो जिले में भी यूरिया की कमी होना तय है। इसे रोकना विभाग के लिए किसी जंग से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन में नहीं है कंपनी की सप्लाई
राष्ट्रीय केमिकमल्स फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की गई यूरिया जालौन में पकड़े जाने के बाद कालाबाजारी तो साबित है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जालौन में राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की सप्लाई नहीं है। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि आखिर ये यूरिया जालौन में कौन मंगा रहा था। इसकी जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी जालौन को सूचना दी गई है।
कैसे मिली निदेशक को सूचना
यूरिया की कालाबाजारी का मामला खुलकर सामने आने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर में भी खलबली है। वहीं एक सवाल ये है कि आखिर निदेशक कृषि विभाग को इसकी सूचना कैसे मिली, जब जिले के अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली।
फर्जी खाता खुलवाकर उठाई खाद
भोगांव। गांव नगला कंदन निवासी नरेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि पत्नी शांतिदेवी के नाम से क्षेत्रीय किसान ग्रामीण बैंक में पूर्व सचिव ने करीब 16 हजार रुपये निकालने के बाद खाद का उठान किया है। 16 हजार रुपये अब ब्याज के साथ करीब 25 हजार हो गए हैं। बैंक कर्मियों से कई बार फर्जी ढंग से रुपये निकाले जाने के संबंध शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed