{"_id":"60411ffb8ebc3e59115021eb","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr483242818","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में शव सड़क किनारे मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में शव सड़क किनारे मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन
बेंचेलाल का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। कुसियारी रजबहा के पास सड़क किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध किसान का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
बृहस्पतिवार को घिरोर शिकोहाबाद मार्ग पर कुसियारी रजबहा के पास एक वृद्ध सड़क किनारे औंधे मुंह पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह व पुलिसकर्मियों ने मौके पर जांच की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त करके बताया कि वह मोहम्मदपुर अलालपुर निवासी बेंचेलाल (60) हैं।
जानकारी पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब छह बजे खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। वद प्रतिदिन रात में वहीं रुकते थे। पुलिस के अनुसार किसान सड़क हादसे का शिकार हुआ है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बेटे को दूल्हा बनते नहीं देख सका
किसान बेंचेलाल के दो बेटे व एक बेटी है। अभी तक तीनों में से किसी की शादी नहीं हुई है। बड़े बेटे की सगाई हो चुकी है, जल्द ही उसकी शादी की तिथि भी तय होने वाली थी। ग्रामीणों का कहना था कि बेंचेलाल बेटे को दूल्हा बनते हुए नहीं देख सके। ग्रामीणों ने बताया कि किसान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
वर्जन
किसान की मौत किसी वाहन की चपेट में आने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है, इसमें भी परिजनों ने सड़क हादसे में मौत होने की बात कही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक