{"_id":"6037e5648ebc3ee96a2d8c1a","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4821698101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में झगड़े के बाद पूर्व सैनिक ने पुत्र के सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में झगड़े के बाद पूर्व सैनिक ने पुत्र के सिर में मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव सलिगापुर में बुधवार रात को एक पूर्व सैनिक का पुत्र से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने बेटे के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के सलिगापुर निवासी अजब सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनका एक बेटा बंटू सिंह अहमदाबाद में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन में वह घर लौट आया था।
गांव में ही रहकर वह मेहनत मजदूरी कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंटू शराब पीने का भी आदी था। बुधवार शाम पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया, इसके बाद अजब सिंह ने पुत्र के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद बंटू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए, तभी मौका पाकर अजब सिंह छोटे बेटे राहुल के साथ बाइक पर बैठ कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। उसकी पत्नी जय कुमारी ने ससुर अजब सिंह और देवर राहुल पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।
पार्टीशन बना विवाद का कारण
बंटू की पत्नी जय कुमारी ने ससुर व देवर राहुल के खिलाफ दी गई तहरीर में बताया कि उसने ईंटों की दीवार लगाकर उसने पार्टीशन कर दिया था। इसी को लेकर राहुल और अजब सिंह ने विवाद कर दिया था। उधर ग्रामीणों के अनुसार बंटू अकसर शराब पीकर पिता के साथ हाथापाई कर देता था। बुधवार को जब अजब ने उसे शराब पीने से रोका तो वह फिर से मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बात को गहमागहमी हुई और बंटू को गोली मार दी गई।
वर्जन
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक