{"_id":"603299da8ebc3e15042a2290","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr48162912","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पैनल से कराया गया शिवानी का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पैनल से कराया गया शिवानी का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
किशनी। गांव शमशेरगंज निवासी शिवानी के शव का रविवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा शिवानी 11 फरवरी को लापता हो गई थी। पहले तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 16 फरवरी को शिवानी की बहन कीर्ति ने गांव के राधाकिशन पर बहन को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते तहरीर दी थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
लेकिन इस बीच शनिवार का शिवानी का करीब एक सप्ताह पुराना शव गांव स्थित एक खेत में सागौन के पेड़ पर लटकता मिला था। रविवार को किशोरी का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शिवानी की मौत खुदकुशी है या हत्या इसको लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं देखी है। जो भी रिपोर्ट में होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।