फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, atteck

युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime, atteck
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शीतला देवी मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक मौका पाकर भाग खड़ा हुआ, वहीं दूसरा हमलावरों के चंगुल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के मेरापुर क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी सत्येंद्र सिंह अपने दोस्त अरुण कुमार निवासी सिगनापुर फर्रुखाबाद के साथ अपनी बहन के घर कुरावली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर आया था। शुक्रवार शाम को दोनों युवक किसी काम से मंडी गए। देर शाम दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बैजनाथपुर गांव जा रहे थे। पीड़ितों के अनुसार मां शीतला देवी के दर्शन के बाद जैसे ही वह आगे चले तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने उनकी बाइक में कट मारकर उन्हें गिरा दिया। उनके गिरते ही उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। अरुण हमलावरों के चंगुल से निकलकर भाग खड़ा हुआ। वहीं चाकू के हमले में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सतेंद्र की पीठ और पेट पर चाकू कई घाव आए।
विज्ञापन

युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सतेंद्र को सैफई के लिए रेफर किया गया। सतेंद्र ने हमले का आरोप ग्राम प्रधान पति पर लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने हमले की वजह प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed