{"_id":"5be0510cbdec2269a642bde4","slug":"cricketer-harbhajan-singh-s-statement-on-monkeygate-controvercy-after-andrew-symonds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स के बाद 'मंकीगेट' प्रकरण पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स के बाद 'मंकीगेट' प्रकरण पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर हरभजन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर रहे गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा है कि मंकीगेट प्रकरण के बाद भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑल राउंडर एंड्रयू साइमंड्स का कॅरियर खत्म हो गया हो, पर मेरा बन गया।
उनका यह जवाब साइमंड्स के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें चार दिन पहले साइमंड्स ने यह आरोप लगाया था कि हरभजन के कारण उनका कॅरियर खत्म हो गया। हरभजन सिंह सोमवार को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट की दिशा और दशा बदलकर रख दी है। इसका सबसे अधिक फायदा भारत में क्रिकेट खेलने वाले उन खिलाड़ियों को मिला है, जिन्हें पहले अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म नहीं मिलते थे।

आईपीएल ने दिए प्रतिभावान खिलाड़ी
हरभजन ने कहा कि आईपीएल ने भारत को कई युवा शानदार खिलाड़ी दिए, जो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीय क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा हुआ है, जबकि अन्य देशों के क्रिकेट स्तर में कोई ज्यादा बढ़ावा देखने को नहीं मिला है।
उनका कहना था कि जब भारतीय क्रिकेट टीम में वही खिलाड़ी कामयाब हो सकेगा, जो अपनी प्रतिभा को सौ फीसदी देगा। भारतीय क्रिकेट टीम को मिले प्रतिभावान बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के प्रश्न पर उनका कहना था कि पृथ्वी काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। उनमें अपार संभावनाएं दिख रही हैं।
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की नजर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का भविष्य काफी उज्जवल है। उनका मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाला समय कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों का है। वह कुलदीप यादव की गेंदबाजी से काफी प्रभावित दिखे।
हरभजन का कहना था कि कुलदीप में गेंद को टर्न कराने की भी प्रतिभा है। साथ ही बल्लेबाज की कमी को पकड़ना उन्हें अच्छी तरह आता है। कुलदीप यादव ने काफी कम समय में क्रिकेट में अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं।