फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows suffering from Lumpy Skin Disease are being treated by being fed medicinal 'laddus' (balls of medicine/herbal preparations).

Agra News: लंपी से पीड़ित गायों को औषधीय लड्डू खिलाकर कर रहे उपचार

Wed, 28 Oct 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cows suffering from Lumpy Skin Disease are being treated by being fed medicinal 'laddus' (balls of medicine/herbal preparations).
लम्पी रोग से पीड़ित गायों का उपचार करते हुए
फतेहपुर सीकरी। लंपी स्किन बीमारी से पीड़ित गायों की सेवा के लिए पाली गांव के दो भाइयों ने अभियान चलाया हुआ है। टीम ऋषि जाट बॉक्सर रामू जाट के सहयोग से नंदी गोशाला और शहर में घूमने वाली लंपी से पीड़ित लावारिस गायों को औषधीय युक्त लड्डू खिलाकर उनकी सेवा कर रही है।
विज्ञापन

टीम के संयोजक कोरोना वॉरियर्स ऋषि जाट ने लंपी से पीड़ित गायों के लिए आयुर्वेदिक औषधियों से युक्त लड्डू तैयार कराए हैं। उन्होंने अपने खर्चे पर 25 सदस्यों की टीम बनाई है, जो गोशालाओं और सड़कों पर मिलने वाली बीमार गायों के लिए दवा और चारे की व्यवस्था कर रही है। टीम अब तक 54 गायों की सेवा और उपचार कर चुकी है। उपचार के दौरान पशुपालन विभाग के चिकित्सकों से परामर्श भी लिया जा रहा है। ऋषि जाट ने लंपी से पीड़ित गायों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7740885668 जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी लंपी से पीड़ित गाय दिखाई देने पर इस नंबर पर सूचना दें, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर उसकी सेवा कर सके। अभियान में ऋषि जाट के पिता चौधरी बाबूलाल राणा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed