फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow's stomach will be filled with paddy straw

Agra News: धान की पराली से भरेगा गोवंश का पेट

Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cow's stomach will be filled with paddy straw
कासगंज। राजकीय कृषि परिक्षेत्र श्रीनगला पर 17 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान बीज का उत्पादन किया गया। कृषि विभाग ने कटाई के बाद धान की लगभग 30 टन पराली को चारे के लिए वृहद गो संरक्षण केंद्र नवादा के लिए दान कर दी। वहीं किसानों को पराली व फसल अवशेष को न जलाने के लिए जागरूक किया। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने कहा कि पराली को किसान जलाएं नहीं। पराली को गोशालाओं में दान कर दें या फिर उसे कंपोस्ट कर खाद बनाएं। इससे मिट्टी में जीवाश्म पदार्थों में वृद्धि होगी और फसल उत्पादन में लागत कम होगी। वहीं उत्पादन भी बढ़ेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कहा कि राजकीय कृषि परिक्षेत्र श्रीनगला में धान के बीज का उत्पादन किया गया था। पराली का दान गोशाला में किया गया है। वहीं किसानों को पराली दान के प्रोत्साहित किया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रियाल ने कहा कि किसान धान की फसल काटने के बाद पराली को गोशाला में दान करें। यह चारे के साथ-साथ गायों को ठंड से बचाव में भी उपयोगी रहेगी। इस दौरान प्रक्षेत्र अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, कनिष्क सहायक जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed