{"_id":"5ef4dc0af51763370868a9f5","slug":"covid-help-desk-will-start-soon-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपके मरीज की कैसी है हालत..., रोजाना फोन पर बताएगी कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके मरीज की कैसी है हालत..., रोजाना फोन पर बताएगी कोविड हेल्प डेस्क
Fri, 26 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:02 AM IST
सार
- एसएन मेडिकल कॉलेज में बनाई जा रही है कोविड हेल्प डेस्क, दो दिन में शुरू हो जाएगी व्यवस्था
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीज की हालत कैसी है, उसकी सेहत में कितना सुधार हुआ है। इसकी जानकारी करने के लिए तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसमें जूनियर डॉक्टरों की टीम रोज तीमारदारों को जानकारी देगी।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज में लापरवाही, मरीज की सही जानकारी न मिलने की शिकायत कई बार तीमारदारों ने भी की है। लगातार चक्कर काटने पर भी उनको मरीज की मौजूदा हालत के बारे में जानने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
इस परेशानी को देखते हुए कोविड अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। रोजाना मरीजों की हालत की रिपोर्ट बनाकर तीमारदारों को बताया जाएगा। हेल्प डेस्क का नंबर भी जारी होगा, जिससे तीमारदार कभी भी मरीज की जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
दो दिन में शुरू हो जाएगी डेस्क
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि डॉक्टरों की ड्यूटी बना दी है, हेल्प डेस्क का सेंटर भी तैयार हो गया है। हेल्प लाइन नंबर की कनेक्टिविटी की जा रही है, दो दिन में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
बता दें आगरा में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को 11 नए मरीज मिले। अब संक्रमितों की संख्या 1177 हो गई है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 984 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 110 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में अब तक 20250 नमूनों की जांच की गई है।
आगरा में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 84 की मौत
बता दें आगरा में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को 11 नए मरीज मिले। अब संक्रमितों की संख्या 1177 हो गई है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 984 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 110 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में अब तक 20250 नमूनों की जांच की गई है।
आगरा में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 84 की मौत