फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus agra update today: two more corona patients dies

आगरा में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 84 की मौत

Fri, 26 Jun 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jun 2020 12:05 AM IST
सार

ताजनगरी में गुरुवार रात तक 1177 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 984 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक 84 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
coronavirus agra update today: two more corona patients dies
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 84 हो गई है। वहीं, 11 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1177 पर पहुंच गया है। इनमें 110 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर के ताजगंज निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित होने के बाद अस्थमा अटैक पड़ा। प्रह्लाद नगर निवासी 59 वर्षीय महिला की हृदय गति रुकने से मौत गई। दोनों संक्रमित मरीजों की हालत पहले से गंभीर थी। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 11 नए मरीज भी मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 1177 हो गई है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 984 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 110 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में अब तक  20250 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती मौतों को रोकने के लिए बनाया प्लान

बढ़ती मौतों को रोकने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ने इलाज के लिए नया एक्शन प्लान बनाया है। अब भर्ती होते ही सभी जांच कराते हुए पांच विशेषज्ञों की विशेष टीम इलाज में सहयोग करेगी। इस टीम में सांस रोग, पेट रोग, बाल रोग, वक्ष एवं क्षय रोग और हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम रहेगी।

यह टीम मरीज के भर्ती होते ही तीमारदार से संक्रमण के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों की बारे में पता करेगी, मरीज की खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई समेत अन्य और कोई आवश्यक जांच भी कराई जाएगी। जरूरत पर पूर्व में चल रहे इनके इलाज के पर्चों का आकलन भी किया जाएगा। 

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संक्रमण के मरीजों में 70 फीसदी की मौत की वजह अन्य गंभीर बीमारियां हैं। ऐसे में अब मरीज के भर्ती होते ही मल्टीपल बीमारियों की जांच करते हुए इलाज दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम का पैनल बनाया है। यह व्यवस्था शुरू हो गई है।

 

यहां मिले नए संक्रमित

नए संक्रमितों में आवास विकास कॉलोनी बोदला निवासी 52 वर्षीय पुरुष, नार्थ ईदगाह निवासी 38 वर्षीय युवती, ककुआ का 21 वर्षीय युवक, गुम्मट ताजगंज का 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। 

ताल सैमरा, देवरी रोड निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, गढ़ासान आसियान में 35 वर्षीय युवक, कालिंदी विहार में 48 वर्षीय पुरुष, सुरक्षा विहार में 26 वर्षीय युवती, नगली फकीर चंद में 26 वर्षीय युवती, टेढ़ी बगिया में 62 वर्षीय महिला, सैनिक नगर में 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।

प्रशासन ने 96 कंटेनमेंट जोन किए बंद

अनलॉक में जहां एक तरफ संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ संक्रमण मुक्त इलाके बढ़ गए हैं। पिछले 25 दिनों में 54 कंटेनमेंट जोन संक्रमण मुक्त घोषित किए हैं। फिलहाल जिले में 64 कंटेनमेंट सक्रिय हैं।

मार्च से जून तक जिले में 160 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। मरीजों की तादाद 1177 है। 84 मरीज दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन को बंद करने की कवायद तेज हो गई है। 

जिला प्रशासन ने 1 से 25 जून तक 54 कंटेनमेंट बंद किए हैं। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए इलाकों की संख्या जिले में 96 हो गई है। 65 इलाके ऐसे हैं जि न्हें एक्टिव माना गया है। यहां लगातार नए संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed